फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरवासियों को नए साल में मिलेगा 100 रुपये में पानी

विज्ञापन
Solan MC residents to get 12500 litres of water in 100 rupees bill from new year
विज्ञापन
अजय कुमार
विज्ञापन

सोलन। नव वर्ष पर सोलन शहर के बाशिंदों को नगर निगम ने 100 रुपये प्रतिमाह की दर से पानी का तोहफा मिलने जा रहा है। उपभोक्ताओं को नगर निगम सौ रुपये पानी का बिल जारी करेगा। महीने में साढ़े बारह हजार लीटर तक पानी के 100 रुपये बिल ही देना होगा। लंबे समय के इंतजार के बाद कांग्रेस ने चुनाव में किया अपना वादा पूरा कर दिया है। निगम लोगों को नए साल पर यह तोहफा देने की तैयारी में है।
बीते 29 अक्तूबर को निगम ने पानी सौ रुपये करने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा था लेकिन अभी तक इस पर कोई जवाब नहीं दिया गया। निगम ने बीते दिनों जनरल हाउस में पानी के बिल कम करने की पुष्टि की। इसके बाद दिसंबर के बिल सौ रुपये भेजने की तैयारी है। निगम चुनाव के दौरान कांग्रेस ने शहरवासियों से निशुल्क कूड़ा उठाने और पानी बिल सौ रुपये करने का वादा किया। हालांकि कई महीने बीतने के बाद भी भाजपा पार्षदों ने निगम कार्यालय में अधूरे वायदे पर धरना-प्रदर्शन किया। नगर निगम पर काबिज कांग्रेसनीत निगम ने नौ महीने के बाद अपना वादा पूरा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नगर निगम मेयर पूनम ग्रोवर ने कहा कि शहरवासियों को दिसंबर के बिल 100 रुपये जारी किए जा रहे हैं जो लोगों को नववर्ष पर मिलेंगे। 29 अक्तूबर को पानी बिल कम करने पर भेजे प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिली है। नगर निगम अपने स्तर पर सौ रुपये पानी बिल जारी कर रहा है। निगम नई दरों पर उपभोक्ताओं को प्रतिमाह साढे़ बारह हजार लीटर पानी देगा। इसके ऊपर पानी के उपयोग पर अतिरिक्त चार्ज वसूले जाएंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव में जनता से किए पहले वायदे को पूरा कर दिया है। कूड़ा निशुल्क करने पर समय के अनुसार फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें