फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान: अस्पताल में दाखिल मरीजों का बेड पर होगा अल्ट्रासाउंड

Thu, 24 Mar 2022 11:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

क्षेत्रीय अस्पताल में बीते दिनों प्रशासन ने 17 लाख रुपये की राशि खर्च कर अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन लगाई है। यह मशीन पोर्टेबल है और हर वार्ड तक ले जाई जा सकती है। इस मशीन से मरीजों का बेड पर ही अल्ट्रासाउंड करवाया जा सकेगा।
विज्ञापन
स्वास्थ्य अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्षेत्रीय अस्पताल के वार्ड में भर्ती मरीजों को अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए अब लंबी लाइन में नहीं लगना पड़ेगा और न ही लैब के चक्कर काटने पड़ेेंगे। क्षेत्रीय अस्पताल में पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन शुरू कर दी गई है। इस मशीन को अब वार्डों में भी ले जाया जा सकेगा। मरीजों का अल्ट्रासाउंड बेड पर ही कर दिया जाएगा। मशीन के आने से अस्पताल में इमरजेंसी के दौरान 24 घंटे अल्ट्रासाउंड हो पाएंगे।

विज्ञापन


क्षेत्रीय अस्पताल में बीते दिनों प्रशासन ने 17 लाख रुपये की राशि खर्च कर अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन लगाई है। यह मशीन पोर्टेबल है और हर वार्ड तक ले जाई जा सकती है। इस मशीन से मरीजों का बेड पर ही अल्ट्रासाउंड करवाया जा सकेगा। इससे चलने-फिरने में असमर्थ लोगों को फायदा मिलेगा और गर्भवती महिलाओं को भी परेशानी नहीं आएगी।

क्षेत्रीय अस्पताल जिला का सबसे बड़ा अस्पताल है। यहां पर मरीजों की अधिक भीड़ रहती है। उपचार के लिए रोजाना 40 से अधिक अल्ट्रासांउड होते हैं। ऐसे में आपात स्थिति में आने वालों को मशीन का काफी लाभ मिल पाएगा और तुरंत रिपोर्ट आने से मरीजों का जल्द उपचार संभव होगा।
विज्ञापन


उधर, क्षेत्रीय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएस वर्मा ने बताया कि मरीजों के लिए पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू कर दी है। मरीजों का बेहतर इलाज देने के लिए अस्पताल प्रशासन लगातार कार्य कर रहा है। मशीन की सुविधा मिलने से इमरजेंसी में या चलने में असमर्थ मरीजों को लाभ मिलेगा।

जल्द शुरू होगा ईसीजी
पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। इसी मशीन से अल्ट्रासाउंड ही नहीं बल्कि ईसीजी भी आसानी से किए जा सकेंगे। इसके लिए कंपनी ने चिकित्सक को जल्द ही ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद ईसीजी की सुविधा भी वार्ड में ही मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें