Villagers in Mittayan panchayat living under fear of leopard
रामशहर (सोलन)। क्षेत्र के साथ लगते मित्तियां गांव में तेंदुए के आतंक से ग्रामीण सहमे हुए हैं। बीते दिनों मित्तियां में किसान प्रकाश चंद की तीन बकरियों को तेंदुआ को शिकार बना चुका है।
प्रकाश चंद ने बताया कि वह पशुओं के साथ बकरियों को भी नजदीकी जंगल में चराने के लिए ले गए था। शाम तक बकरियां नहीं लौटीं। बकरियों की तलाश को लेकर व्यक्ति ने सोमवार जंगल में देखा।
इस दौरान एक बकरी के अवशेष मिले जबकि बाकी दो बकरियों का कोई सुराग नहीं लगा हैं। नालागढ़ के उप अरण्यपाल यशुदीप सिंह का कहना है कि तेंदुए का शिकार मवेशियों का मुआवजा विभाग देता है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि पशुओं को अकेला जंगल में न छोड़ें।