फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्मीद की मशाल : दो अध्यापकों ने निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग देकर 16 विद्यार्थी पहुंचाए नवोदय

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। सोलन समेत अन्य पांच जिलों में दो अध्यापकों की कड़ी मेहनत का परिणाम है कि इस साल 16 विद्यार्थियों का चयन नवोदय परीक्षा में हुआ है। दोनों ही अध्यापक पिछले दो वर्षों से ऑनलाइन कक्षाओं से बच्चों को नवोदय प्रवेश परीक्षा के लिए निशुल्क प्रशिक्षण दे रहे हैं।
अध्यापक शशिपाल शर्मा राजकीय प्राथमिक खड़ियाना और प्रदीप कुमार लल्याणा स्कूल में तैनात हैं। स्कूल के बाद दोनों शिक्षक विद्यार्थियों को ऑनलाइन कोचिंग दे रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार इस वर्ष के बैच में सोलन, सिरमौर, बिलासपुर, कुल्लू, शिमला और चंबा जिले से करीब 80 से अधिक विद्यार्थी नवोदय परीक्षा तक लगातार जुड़े रहे। इनमें से 16 विद्यार्थियों का चयन नवोदय परीक्षा के लिए हुआ है।
ये सब बच्चे दोनों अध्यापकों से नवंबर 2021 से ऑनलाइन प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे। अध्यापक शशिपाल शर्मा और प्रदीप कुमार अपने विभागीय और अध्यापन कार्यों के अतिरिक्त कोचिंग कक्षा के लिए सुबह-शाम अलग से समय देते थे।
कक्षा में बच्चों गणित, बौद्धिक-तार्किक परीक्षा एवं भाषा संबंधी पूर्ण नवोदय पाठ्यक्रम का अभ्यास करवाया गया। चयनित बच्चों के अभिभावकों ने इसका श्रेय दोनों अध्यापकों को दिया है।
विज्ञापन

नालागढ़ से सोढ़ी राम ने अपनी पुत्री नैंसी की सफलता के लिए दोनों अध्यापकों का आभार जताया है। अध्यापक शीश राम भाटिया ने भी अपने पुत्र अर्नव की सफलता के लिए दोनों अध्यापकों को ही श्रेय दिया है। दोनों ही अध्यापकों को हाल ही में स्वास्थ्य मंत्री जिला स्तर पर उत्कृष्ट अध्यापक सम्मान से नवाजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें