फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: परवाणू में डेंगू से दो और बीबीएन में 14 लोग हुए संक्रमित

Sat, 16 Sep 2023 07:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग लगातार घरद्वार पर कर रहा लारवा की जांच
विज्ञापन

एलिजा और रेपिड किट से किए जा रहे संदिग्ध मरीजों के टेस्ट
बीते वर्ष परवाणू में डेंगू ने मचाया था आतंक, 1500 से अधिक आए थे मामले
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में दो और बीबीएन में 14 नए लोग डेंगू से पीड़ित पाए गए हैं। विभाग की ओर से सभी पीड़ितों का उपचार शुरू कर दिया है। पीडि़त लोग अधिक बुखार और शरीर में दर्द होने पर ईएसआई परवाणू उपचार के लिए पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने डेंगू टेस्ट कराने की सलाह दी। एलिजा टेस्ट करने पर दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने पीड़ितों को वार्ड में भर्ती कर दिया है।
अब तक परवाणू में सात लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम डेंगू को लेकर लोगों को लगातार जागरूक कर रही है। वहीं टीम की ओर से घरद्वार पर जाकर पानी में लारवा जांच की जा रही है। नगर परिषद परवाणू की ओर से भी डेंगू मामलों को लेकर कमर कसी हुई है। क्षेत्र में ही नहीं बल्कि आसपास की पंचायतों में भी फॉगिंग और दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है।
विज्ञापन

गौर रहे कि बीते वर्ष परवाणू में डेंगू ने खूब आतंक मचाया था। औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण 1500 से अधिक लोग डेंगू की चपेट में थे। डेंगू के आउटब्रेक होने के कारण स्वास्थ्य विभाग के हाथ पांव भी फूल गए थे। लेकिन इस बार डेंगू को लेकर पहले से भी सभी तैयारियां स्वास्थ्य विभाग समेत नगर परिषद की ओर से कर ली गई थी। वहीं इस बार हरियाणा के स्वास्थ्य अधिकारियों से भी डेंगू के मामलों से निपटने के लिए प्लान तैयार किया गया था। इस प्लान के अनुसार ही विभाग कार्य कर रहा है और संदेह मामला आने के बाद एलिजा और डेंगू रेपिड टेस्ट किट के जरिए भी जांच चल रही है।
विज्ञापन

इनसेट
जिले में अब तक 245 मामले
जिले में अब तक डेंगू के 245 मामले आ चुके हैं। इसमें सबसे अधिक मामले बीबीएन क्षेत्र के हैं। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 16 लोग डेंगू से पीड़ित हुए हैं। विभाग का दावा है कि इस बार डेंगू को लेकर हर क्षेत्र में टीम लोगों को जागरूक कर रही है। इस वर्ष डेंगू के मामले पिछले बार से काफी कम है।
इनसेट
जिले में 16 लोग शनिवार को डेंगू की चपेट में आए हैं। सभी का उपचार शुरू हो गया है। अस्पतालों में डेंगू टेस्ट किए जा रहे हैं।
-डॉ. अमित रंजन तलवाड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें