Two cattle died of hoof and mouth disease in Makhnu Majra of Lehi panchayat
झाड़माजरी (सोलन)। लेही पंचायत के मखनू माजरा में मुंह-खुर की बीमारी से एक पशुपालक के दो दुधारू पशुओं की मौत हो गई। वहीं तीन किसानों के एक दर्जन से अधिक पशु बीमारी की चपेट में आए हैं। अचानक फैली इस बीमारी से पशुपालक घबराए हुए हैं।
पंचायत से सूचना मिलते ही पशु पालन विभाग से चिकित्सक डॉ. शंकरदास ने टीम के साथ गांव का दौरा किया और बीमार पशुओं को टीकाकरण किया गया। पंचायत प्रधान कृष्णा ठाकुर और उप प्रधान दलेर चौधरी ने इसकी सूचना पशु पालन विभाग को दी।
पशु चिकित्सक शंकर दास ने गांव का दौरा किया और बीमार पशुओं के टीके लगाएं और दवाई दी। उधर, वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. राकेश भट्टी ने बताया कि मुंह-खुर की बीमारी के चलते दो पशु की मौत हुई है।
ये पशु कमजोर होने से रिकवर नहीं कर पाए जबकि अन्य पशुओं की हालत में सुधार है। गांव में पशु पालन विभाग की टीम ने दौरा कर बीमार पशुओं का उपचार किया है।