फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

और घर से निकलते ही जाम में फंस गए सैकड़ों लोग

Mon, 08 Aug 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो, बद्दी सोलन
विज्ञापन
सुबह का वक्त और हर कोई अपने कामकाज के लिए घर से निकला है लेकिन नेशनल हाइवे 21 ए पर लगे जाम ने सबको आफत में डाल दिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुबह का वक्त और हर कोई अपने कामकाज के लिए घर से निकला है लेकिन नेशनल हाइवे 21 ए पर लगे जाम ने सबको आफत में डाल दिया। बद्दी में एनएच पर लगे इस जाम में सैकड़ों लोग करीब एक घंटे तक फंसे रहे। जाम के कारण साईं चौक से साईं रोड और बरोटीवाला रोड पर भी जाम लगा रहा। सुबह करीब 11 से लेकर 12 बजे तक ट्रैफिक पुलिस की सीटियों के बावजूद जाम को काबू नहीं किया जा सका। इस दौरान बेतरतीब वाहन पार्र्क करने से भी जाम की समस्या अधिक परेशानी भरी नजर आई।
विज्ञापन


 जाम में फंसे संदीप, हरदेव, यादव चंद, परविंद्र, हरजीत और परमजीत ने कहा कि सड़क पर अवैध रूप से पार्क वाहनों की वजह यह जाम लग रहा है। सड़कों पर पुलिस के जवानों की कमी के चलते यह दिक्कत लोगों को झेलनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि एनएच-21 ए पर सुबह नौ बजे के बाद और शाम पांच बजे के बाद बद्दी बैरियर से लेकर ट्रक यूनियन तक रोजाना जाम की समस्या से लोगों को दो चार होना पड़ रहा है। जाम के कारण दुर्घटना और लोगों के बीच झगड़े भी हो रहे हैं। पुलिस की ट्रैफिक व्यवस्था को अकुशल बताते हुए लोगों ने प्रशासन से सड़कों पर अतिरिक्त जवानों की तैनाती का सुझाव भी रखा है। लोगों ने कहा कि जाम के कारण 108 एंबुलेंस की आपातकालीन सेवाएं भी प्रभावित होती हैं।

अतिरिक्त जवानों की कमी संभव नहीं
एसपी बददी बशेर सिंह ने कहा कि ट्रैफिक में सुधार के लगातार प्रयास हो रहे हैं। जवानों की कमी के कारण आवश्यकता वाले स्थानों पर पुलिस जवानों की तैनाती नहीं की जा सकती है। इसके लिए पुलिस सड़कों पर लगातार पेट्रोलिंग टीम को भेज रही है। अतिरिक्त जवानों के लिए आधा अधिकारियों से मांग रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें