फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भांग की खेती पर अब पंचायत स्तर पर होगी निगरानी

Mon, 08 Aug 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो, सोलन
विज्ञापन
वाओं में प्रचलित मुफ्त और सस्ती भांग की पत्तियों के नशे पर अब पंचायत स्तर पर निगरानी होगी। - फोटो : demo pic
विज्ञापन
युवाओं में प्रचलित मुफ्त और सस्ती भांग की पत्तियों के नशे पर अब पंचायत स्तर पर निगरानी होगी।   हरी पत्तियों को मसलकर तैैयार होने वाले काले रंग केे नशे को जड़ से उखाड़कर फेंकने का प्लान तैयार हो चुका है। भांग के पौधों को उखाड़ने के लिए प्रत्येक पंचायत में एक टीम गठित करके इस प्लान को अमलीजामा पहनाया जाएगा। इसके लिए विशेष अभियान छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन

 
सोमवार को नशा उन्मूलन को लेकर आयोजित बैठक में डीसी डॉ. राकेश कंवर ने यह जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग को निर्देश दिए कि 15 अगस्त  को होने वाली ग्रामसभा की बैठक में इस अभियान को मद सूची में शामिल करें। ग्रामसभा की बैठक में इस विषय पर चर्चा की जाए और अभियान की सफलता के लिए पंचायत स्तर पर दल बनाए जाएं। जिले की सभी पंचायतों में इस अभियान के सफल कार्यान्वयन के लिए बैठकें होंगी। अभियान के तहत एक पंचायत को एक इकाई मानकर पंचायत स्तर पर भांग के पौधों को नष्ट किया जाएगा।

जिला प्रशासन जिले की सभी पंचायतों को 'नशामुक्त पंचायत, बनाने की दिशा में कार्य करेगा। जिला के सभी उपमंडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के सफल कार्यान्वयन के लिए उपमंडल स्तर पर बैठक कर अभियान की रूपरेखा तय की जाए। बैठक में एडीएम संदीप नेगी, एसडीएम कंडाघाट नीलम दुलटा, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी सुरेश सिंघा, नप के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा डॉ. चंद्रेश्वर शर्मा, सभी खंड विकास अधिकारी, वन विभाग, परिवार एवं स्वास्थ्य कल्याण, पंचायतीराज एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन


22 अगस्त से 5 सितंबर पर अभियान
डीसी राकेश कंवर ने कहा कि इस योजना के तहत भांग के पौधों को उखाड़ने का अभियान 22 अगस्त से 5 सितंबर तक चलेगा। भांग के पौधों को नष्ट करने के लिए सघन अभियान चलाया जाएगा। 15 दिवसीय इस अभियान में सोलन जिले में सार्वजनिक एवं निजी भूमि पर भांग को नष्ट किया जाएगा। उन्होंने पुलिस, लोक निर्माण, राजस्व, पंचायतीराज, ग्रामीण विकास, शिक्षा, वन तथा अन्य संबद्ध विभागों को निर्देश दिए कि आपसी समन्वय स्थापित कर इस अभियान को सफलतापूर्वक पूरा करें।

चिन्हित नहीं क्षेत्र तो अब होंगे
अभी तक जिला में किन किन क्षेत्रों में भांग की पौध होती है, इसका समग्र आंकड़ा नहीं है। लिहाजा इस अभियान से भांग के पौधे भांग के पौधे नष्ट करने से पूर्व समूचे जिले में उन क्षेत्रों को चिन्हित किया जाएगा जहां भांग के पौधे हैं। इस प्रक्रिया से यह जानकारी प्राप्त होगी कि जिले में कितनी भूमि पर भांग के पौधे हैं। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं के बड़ी कक्षाओं के छात्रों, स्वयं सेवी संस्थाओं, महिला मंडलों एवं युवक मंडलों सहित आमजन का सहयोग लिया जाएगा।

दूसरे चरण में नुक्कड़ नाटकों से करेंगे जागरूक
बैठक में निर्णय लिया कि अभियान के दूसरे चरण में नुक्कड़ नाटक इत्यादि के माध्यम से लोगों को नशे के  दुष्प्रभावों एवं नशे की विभिन्न किस्मों के विषय में जागरूक बनाया जाएगा। डीसी ने कहा कि जिले के सभी विद्यालयों में भी नशे के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को निर्देश दिए कि सभी पंचायतों में नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में जानकारी प्रदान की जाए।

26 बीघा भूमि पर नष्ट की है भांग
एसपी अंजुम आरा ने बताया कि पिछले वर्ष सोलन जिला में 26 बीघा भूमि पर भांग के पौधे नष्ट किए थे। कहा कि इस वर्ष भी पुलिस विभाग अन्य विभागों के सहयोग से भांग के पौधों का समूल नाश करेगा। नशे के खिलाफ अभियान में पुलिस हर संभव मदद के लिए तैयार है। उन्होंने लोगों से इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें