मृतक चालक पंजाब के मोहाली तहसील खरड़ का रहने वाला था
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला(सोलन)। बरोटीवाला में एक स्टोन क्रेशर में टिपर चालक की करंट लगने से मौत हो गई है। मृतक चालक कर्ण सिंह (27) पुत्र विरेंद्र सिंह जिला मोहाली की तहसील खरड़ के रुढ़की खाप गांव का रहने वाला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया है।
घटना बुधवार देररात की है। पुलिस के अनुसार टिपर का चालक कर्ण सिंह अपनी सीट से उठकर खिड़की से होता हुआ केबिन में जा रहा था कि उसके ऊपर से एचटी बिजली की लाइन जा रही थी। जैसे ही वह केबिन में चढ़ने लगा तो ऊपर से बिजली की तारों ने उसे खींच लिया और उसके मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही बरोटीवाला पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और वीरवार को नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि करंट लगने से चालक की मौत हो हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।