सोलन। कालका-शिमला एनएच के बाईपास पर स्थित पेट्रोल पंप से शातिर ने 73 हजार कर नकदी पर हाथ साफ कर लिया है। मामला रविवार दोपहर बाद का है। चोरी की वारदात को अंजाम देते शातिर भी सीसीटीवी में कैद हो गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बाईपास स्थित पेट्रोल पंप कार्यालय से रविवार दोपहर बाद चोरी को अंजाम दिया गया है। इस दौरान कार्यालय में कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था। शातिर ने मौके का फायदा उठाकर नकदी पर हाथ साफ कर लिया। सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति कार्यालय में घुसता दिखाई दे रहा है। टेबल के ड्रोज से नकदी को निकालता है। उधर, एएसपी सोलन अशोक वर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है।