जिला में प्रशिक्षित स्नातक अध्यापकों (टीजीटी) के बैचवाइज (अनुबंध आधार) पर भर्तियों होंगी। 372 पदों पर यह नियुक्तियां होंगी। शिक्षा विभाग ने इसकी कवायद शुरू कर दी है। साक्षात्कार की तिथियां निर्धारित कर दी गई ं। टीजीटी (कला) के पदों के सभी श्रेणियों के साक्षात्कार 4 जुलाई को टीजीटी (नॉन मेडिकल) के पदों सभी श्रेणियों के साक्षात्कार 5 जुलाई तथा टीजीटी (मेडिकल) के पदों सभी श्रेणियों के साक्षात्कार 7 जुलाई को उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सोलन जिला सोलन के कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे। इसकी उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा डॉ. चंद्रेश्वर शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सभी श्रेणियों के पात्र उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलावा भेजा जा चुका है।
टीजीटी कला के इन्हें बुलावा
टीजीटी (कला) वर्ग में सामान्य श्रेणी अनारक्षित वर्ग में वर्ष 1999, बीपीएल वर्ग में वर्ष 2001 तथा स्वतंत्रता सेनानी आश्रित वर्ग में वर्ष 2012 बैच के पात्र उम्मीदवारों के साक्षात्कार तय किए हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग अनारक्षित वर्ग में वर्ष 2003, बीपीएल वर्ग में वर्ष, 2004 तथा स्वतंत्रता सेनानी आश्रित वर्ग में अब तक के पात्र उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है। अनुसूचित जाति श्रेणी अनारक्षित वर्ग में वर्ष 2004, बीपीएल वर्ग में वर्ष 2005 तथा स्वतंत्रता सेनानी आश्रित वर्ग में अब तक के पात्र उम्मीदवारों को बुलाया है। अनुसूचित जनजाति श्रेणी अनारक्षित वर्ग में वर्ष 2002, बीपीएल वर्ग में वर्ष 2004 के पात्र उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया है।
टीजीटी नॉन मेडिकल में इन्हें प्राथमिकता
टीजीटी (नॉन मेडिकल) वर्ग में सामान्य श्रेणी अनारक्षित वर्ग में वर्ष 1999, बीपीएल वर्ग में वर्ष 2002 तथा स्वतंत्रता सेनानी आश्रित वर्ग में वर्ष 2010 बैच के पात्र उममीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया है। अन्य पिछड़ा वर्ग अनारक्षित वर्ग में वर्ष 2001, बीपीएल वर्ग में वर्ष, 2005 के पात्र उमीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया है। अनुसूचित जाति श्रेणी अनारक्षित वर्ग में वर्ष 2006, बीपीएल वर्ग में वर्ष 2009 तथा स्वतंत्रता सेनानी आश्रित वर्ग में अब तक के पात्र उमीदवारों को बुलाया है। अनुसूचित जनजाति श्रेणी अनारक्षित वर्ग में तथा बीपीएल वर्ग में अब तक के पात्र उमीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया है।
टीजीटी मेडिकल को इन्हें अधिमान
टीजीटी (मेडिकल) वर्ग में सामान्य श्रेणी अनारक्षित वर्ग में वर्ष 1999, बीपीएल वर्ग में वर्ष 2003 तथा स्वतंत्रता सेनानी आश्रित वर्ग में वर्ष 2010 बैच के पात्र उमीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया है। अन्य पिछड़ा वर्ग अनारक्षित वर्ग में वर्ष 2005, बीपीएल वर्ग एवं स्वतंत्रता सेनानी आश्रित वर्ग में अब तक के पात्र उमीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है। अनुसूचित जाति श्रेणी अनारक्षित वर्ग में वर्ष 2006, बीपीएल वर्ग तथा स्वतंत्रता सेनानी आश्रित वर्ग में अब तक के पात्र उमीदवारों को बुलाया है। अनुसूचित जनजाति श्रेणी अनारक्षित वर्ग में वर्ष 2005 के पात्र उमीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया है।