नालागढ़ कॉलेज में बस पास बनाने में विद्यार्थियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। करीब 2500 एनरोलमेंट वाले नालागढ़ कॉलेज में अधिकांश विद्यार्थी आसपास के गांवों से आते हैं।
- फोटो : अमर उजाला
नालागढ़ कॉलेज में बस पास बनाने में विद्यार्थियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। करीब 2500 एनरोलमेंट वाले नालागढ़ कॉलेज में अधिकांश विद्यार्थी आसपास के गांवों से आते हैं। सरकारी बसों में सफर करके ही कॉलेज तक पहुंचते हैं। लेकिन बस पास बनाने में उन्हें पापड़ बेलने पड़ रहे हैं। विद्यार्थियों ने एबीवीपी के बैनर तले आरएम नालागढ़ को ज्ञापन सौंपते हुए कॉलेज परिसर में ही बस पास बनाने की मांग उठाई है। इससे विद्यार्थियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता।
नालागढ़ राजकीय विद्यालय की एबीवीपी इकाई ने कॉलेज में बस पास काउंटर खुलवाने के लिए एचआरटीसी आरएम को मांगपत्र सौंपा। एबीवीपी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरविंद्र सिंह ने बताया कि कॉलेज में 22 सौ के करीब छात्र दूरदराज क्षेत्रों से शिक्षा ग्रहण करने आते है। इनमें ज्यादातर विद्यार्थी एचआरटीसी की बसों में सफरकर नालागढ़ महाविद्यालय पहुंचते है।
लेकिन इन विद्यार्थियों को बस पास बनवाने के लिए समय नहीं मिल पाता। इस कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने आरएम से नालागढ़ महाविद्यालय में सप्ताह में एक दिन बस पास काउंटर खुलवाने की मांग की है। इस अवसर पर निशांत, वरुण, भूपिंद्र, जसप्रीत, आशीष गुलेरिया, तहसील संयोजक इतेंद्र पाल, मोहित, अमनदीप, जसप्रीत, किरणजीत, सिमरन गिल, अक्षिता, हरप्रीत और नरिंद्र समेत कई सदस्य मौजूद रहे।
खुलेगा काउंटर
एचआरटीसी आरएम आरके धीमान ने कहा कि छात्रों की मांग को देखते कॉलेज में जल्द बस पास बनाने की सुविधा दी जाएगी। हफ्ते का कोई एक या दो दिन निर्धारित किया जाएगा, जिस दौरान पास बनाए या रिन्यूवल किए जा सकें। उन्होंने कहा कि बस पास का काउंटर परिसर में ही खोला जाएगा। जो रूट बंद हैं उसके लिए उच्चधिकारियों को मांगपत्र भेजा जाएगा।