फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दभोटा में एक साथ चार मंदिरों के ताले तोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। बद्दी क्षेत्र के दभोटा गांव में एक रात में चार मंदिरों में चोरी हो गई। इस दौरान मंदिरों से दानपात्र के ताले तोड़ शातिर हजारों रुपये की नकदी चुराकर ले गए। सीसीटीवी कैमरे में चोर की तस्वीर सामने आई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शातिर ने सबसे पहले शिव मंदिर का दानपात्र तोड़ा। शिवरात्रि के दौरान जो भी चढ़ावा चढ़ा था, वह इसी में था। उसके बाद माता मंदिर, पीरस्थान और नगर खेड़ा मंदिर के दानपात्र तोड़े। इन चारों मंदिरों पर हाथ साफ कर चोर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में चोर का चेहरा देखा गया है। मंदिर के पुजारी छोटू राम ने बताया कि जब वह सुबह मंदिर में पहुंचा तो ताले टूटे पाए गए।
डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार ढांग टपरियां गांव से एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए बुलाया है। पंजाब की सीमा के साथ लगते पुलिस चौकी और थानों को इसकी सूचना दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें