फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: परवाणू में भाजपा परिवहन प्रकोष्ठ की जिला बैठक, संगठन विस्तार पर जोर

विज्ञापन
भाजपा की बैठक में भाग लेते भाजपा सदस्य फोटो -भाजपा )
विज्ञापन
5000 कार्यकर्ताओं को जोड़ने का लक्ष्य, 13 मंडलों में जल्द गठित होगी कार्यकारिणी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


परवाणू (सोलन )। भाजपा के परिवहन प्रकोष्ठ की जिला बैठक मंगलवार को परवाणू के निजी होटल में प्रदेश संयोजक मनोज राणा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सहजल, भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष डॉ डेजी ठाकुर,नगर परिषद अध्यक्ष ठाकुर दास,प्रदेश संयोजक मनोज राणा, जिला अध्यक्ष रतन लाल, जिला संयोजक प्रमोद शर्मा, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीदत्त अत्री, जिला प्रभारी परिवहन प्रकोष्ठ संतोष शुक्ला, जिला सह संयोजक संजीव ठाकुर, जिला प्रवक्ता विक्रम शर्मा, अंबोटा पंचायत प्रधान पिंकू सहित परिवहन प्रकोष्ठ के सह संयोजक व अन्य लोग उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संयोजक मनोज राणा ने कहा कि परिवहन प्रकोष्ठ अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश में परिवहन प्रकोष्ठ से 5000 कार्यकर्ताओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने जिला संयोजक प्रमोद शर्मा के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि हिमाचल में परिवहन प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी गठित होने के बाद परवाणू में पहली जिला बैठक आयोजित हुई है। बैठक में सभी 10 सह संयोजकों की उपस्थिति को संगठन के प्रति उनकी सक्रियता का प्रमाण बताया गया। उन्होंने प्रमोद शर्मा को जल्द से जल्द प्रदेश के सभी 13 मंडलों की कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सहजल ने कहा कि परिवहन प्रकोष्ठ भाजपा संगठन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने जिला संयोजक प्रमोद शर्मा की नियुक्ति की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में परिवहन प्रकोष्ठ के संगठन को और मजबूती मिलेगी। बैठक में परिवहन क्षेत्र से जुड़े कार्यकर्ताओं को संगठन के विस्तार और आगामी कार्ययोजना को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें