फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सोलन जिले में 90 जेबीटी शिक्षक हुए नियमित, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक ने जारी किए आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रमाण पत्रों का प्राथमिकता के आधार पर सत्यापन करने को भी कहा
विज्ञापन

शिक्षकों को ज्वाइनिंग के समय मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र भी देना होगा


संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। हिमाचल प्रदेश सरकार के निर्देशों पर अमल करते हुए प्रारंभिक शिक्षा विभाग सोलन ने जिले के विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत 90 अनुबंध जेबीटी शिक्षकों की सेवाओं को नियमित कर दिया है। इस संबंध में प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सोलन ने सोमवार को आधिकारिक कार्यालय आदेश जारी कर दिए हैं।
विभागीय आदेशों के अनुसार, जिन अनुबंध शिक्षकों ने 30 सितंबर 2026 तक अपनी दो वर्ष की निरंतर सेवा अवधि पूरी कर ली है, उन्हें न्यूनतम वेतनमान लागू करते हुए तुरंत प्रभाव से नियमित किया गया है। विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार सोलन जिले के विभिन्न शिक्षा खंडों के 90 शिक्षक नियमित हुए हैं। इसमें बद्दी ब्लॉक में 24 जेबीटी, नालागढ़ ब्लॉक में 18 जेबीटी,
विज्ञापन

धर्मपुर ब्लॉक में 15 जेबीटी, रामशहर ब्लॉक में 9 जेबीटी, सोलन ब्लॉक में 8 जेबीटी, कंडाघाट ब्लॉक में 6 जेबीटी, कुठार ब्लॉक में 4 जेबीटी, अर्की ब्लॉक में 3 जेबीटी, धुंधन ब्लॉक में 2 जेबीटी और पट्टा महलोग ब्लॉक में 1 जेबीटी शामिल है। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा ने सभी संबंधित खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि नियमित किए जा रहे शिक्षकों के शैक्षणिक व अन्य सभी प्रमाण पत्रों का प्राथमिकता के आधार पर सत्यापन किया जाए। सेवा पुस्तिका में इसकी प्रविष्टि दर्ज करने के साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि संबंधित शिक्षक के खिलाफ कोई विभागीय जांच या सतर्कता मामला लंबित न हो। आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि शिक्षकों को ज्वाइनिंग के समय मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र, हिमाचल बोनाफाइड और अन्य आवश्यक शपथ पत्र प्रस्तुत करने होंगे। वहीं, जम्मू-कश्मीर या अन्य राज्यों से ईटीटी करने वाले अध्यापकों का नियमितीकरण उच्च न्यायालय में लंबित याचिका के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा।
विज्ञापन


निर्देशों के तहत दो वर्ष की सेवा अवधि पूरी करने वाले 90 अनुबंध जेबीटी शिक्षकों को नियमित करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। सभी संबंधित अधिकारियों को शैक्षणिक दस्तावेजों के प्राथमिकता के आधार पर सत्यापन और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
-कुमारी रीता गुप्ता, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक, सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें