फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

982 परिवारों के काट जा सकते हैं कनेक्शन

Mon, 21 Nov 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो, सोलन
विज्ञापन
मंडल सोलन एक के तहत करीब 982 उपभोक्ताओं के कनेक्शन बिजली बिल जमा न करवाने के चलते कट सकते हैं। - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मंडल सोलन एक के तहत करीब 982 उपभोक्ताओं के कनेक्शन बिजली बिल जमा न करवाने के चलते कट सकते हैं। बोर्ड ने उपभोक्ताओं को बिजली के बिल जमा करवाने की सलाह दी है। 28 नवंबर तक बिजली का बिल जमा ना करवाने वालों के घरों व दुकानों की बिजली कट सकती है।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड सोलन के सहायक अभियंता विद्युत मंडल सोलन एक ने जानकारी दी कि उनके उपमंडल के अधीन कुल 982 विद्युत उपभोक्ताओं ने 18,80,677 रुपये माह सितंबर के बिल जमा नहीं करवाए हैं।

विभाग उनके बिजली के कनेक्शन काटने जा रहा है। इनमें  560 घरेलू और 422 व्यावसायिक उपभोक्ता शामिल हैं। इन बिलों को जमा करवाने की अंतिम तिथि 28 नवंबर रखी है। इस दिन एक काउंटर सेर चिराग (जौणाजी) तथा एक काउंटर ब्रुरी में भी लगाया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से परेशानी से बचने के लिए बिल को समय पर जमा करवाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें