फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुतकनीकी संस्थान में तकनीकी शिक्षा मंत्री ने नवाजे मेधावी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन/कंडाघाट। राजकीय कन्या बहुतकनीकी संस्थान कंडाघाट में शीघ्र ही बस की सुविधा मिलेगी। साथ ही छात्रावास के नजदीक पार्किंग भी बनाई जाएगी।
सोमवार को संस्थान में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे तकनीकी शिक्षा मंत्री राम लाल मार्कंडा ने यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हमीरपुर और सुंदरनगर स्थित राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में एमटेक की कक्षाएं शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

मारकंडा ने शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को पुरस्कार वितरित किए। इससे पूर्व संस्थान के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार विंद्रा ने वार्षिक रिपोर्ट का ब्योरा भी रखा। समारोह में संस्थान के प्रशिक्षणार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

इस अवसर पर नगर पंचायत कंडाघाट के उपाध्यक्ष मनीष सूद, तहसीलदार कंडाघाट अमन राणा, नगर पंचायत सचिव रजनीश चौहान सहित संस्थान के अध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें