फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों बताएंगे न पटाखे फोड़ो न खरीदी चीन का सामान

Wed, 26 Oct 2016 09:55 PM IST
ब्यूरो, सोलन
विज्ञापन
दीवाली या किसी अन्य पर्व पर पटाखे फोड़कर प्रदूषण न फैलाने और चीन के उत्पादों का बहिष्कार करने के लिए सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को विशेष पाठ पढ़ाया जाएगा। - फोटो : demo pic
विज्ञापन
दीवाली या किसी अन्य पर्व पर पटाखे फोड़कर प्रदूषण न फैलाने और चीन के उत्पादों का बहिष्कार करने के लिए सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को विशेष पाठ पढ़ाया जाएगा। शिक्षा विभाग के निर्देशों के बाद सरकारी स्कूलों को इस संबंध में दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। हालांकि अभी दीवाली को चंद दिन ही बचे हैं। लेकिन बावजूद इसके स्कूलों मेें बिना पटाखों के दीपावली मनाने के लिए स्टूडेंट्स को प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पटाखों से केवल प्रदूषण ही नहीं फैलता बल्कि स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है। लिहाजा इस दीपावली पर पटाखे न फोड़ने का संदेश दिया जा रहा है। इसके अलावा इस दिवाली में चाइना से आने वाले सामान को न खरीदने का स्पेशल पाठ भी स्कूलों में पढ़ाया जा रहा है। साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि क्यों भारत में आतंक फैला रहे पाकिस्तान के दोस्त चीन से आने वाले सभी सामान जैसे पटाखे, मिठाइयां, कैंडी और सजावटी लाइटों का बहिष्कार करें।

पाकिस्तान द्वारा किए उड़ी हमले के बाद भारत के सर्जिकल स्ट्राइक से दोनों देशों में आई कड़वाहट के बाद शिक्षा विभाग ने यह निणर्य लिया है। इसमें पहले कक्षा से लेकर जमा दो तक के सभी छात्र-छात्राओं को चीनी सामान के बहिष्कार की अपील की जाएगी। बच्चों को भी अपने माता-पिता और अन्य लोगों से मेड इन चाइना का सामान जैसे मोबाइल, खिलौने, घड़ियां आदि त्योहार में तोहफों के तौर पर नहीं देने के लिए प्रेरित किया जाएगा। सजावट में लाइट की जगह मिट्टी के दीपक उपयोग में लाने की भारतीय परंपरा के बारे में छात्रों को बताया जाएगा।  ऐलिमेंटरी शिक्षा उपनिदेशक डॉ. चंद्रेश्वर शर्मा ने कहा कि विभाग ने जिला के सभी स्कूलों को निर्देश जारी किए जाएंगे। इसमें सभी स्कूलों के प्रिंसिपल और शिक्षकों से  विद्यार्थियों को चीनी सामान नही खरीदने के साथ दिवाली में पटाखों को भी से कम जलाने के प्रति प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें