फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से सवारी लेकर आए टैक्सी चालक की मौत

विज्ञापन
Taxi driver from Delhi died at Arki hospital
विज्ञापन
अर्की (सोलन)। दिल्ली से सवारी लेकर आए टैक्सी चालक की अर्की अस्पताल में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गुरमीत सिंह निवासी हाउस नंबर 412 न्यू दिल्ली से सवारियों को लेकर प्रदेश में आया था कि अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन

बीमार होने पर व्यक्ति को उपचार के लिए अर्की अस्पताल में भर्ती करवाया लेकिन व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया है।
बताया जा रहा है कि व्यक्ति बीते चार नवंबर को टैक्सी लेकर दिल्ली से चला था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि जब वह दिल्ली से चला तो चालक ने तबीयत ठीक नहीं होने के बारे में कहा था।
विज्ञापन

इसके बाद परिजनों ने उसे जाने के लिए मना किया लेकिन गुरमीत सिंह नहीं मना और अर्की पहुंच गया। उधर, एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि अस्पताल में इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत की सूचना मिली। पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें