फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल बाद तीसरी से सातवीं कक्षा में हंसते-खेलते पहुंचे विद्यार्थी

विज्ञापन
सोलन प्राथमिक पाठशाला में डेढ़ साल बाद स्कूल पहुंचे तीसरे कक्षा की छात्राएं व छात्र एक दूसरे का ह - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
सोलन/धर्मपुर/अर्की। कोविड की वजह से लगभग दो साल बाद तीसरी से सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं शुरू हो गई हैं। बुधवार को जिला भर में पहले दिन 31869 विद्यार्थियों में से 13058 छात्र-छात्राएं ही स्कूल पहुंचे। स्कूलों में कोविड से बचाव के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। विद्यार्थियों को दोपहर का भोजन बांटने पर प्रतिबंध रहा। लंबे समय बाद स्कूल पहुंचे विद्यार्थियों ने एक-दूसरे का हालचाल पूछा।
विज्ञापन

अध्यापकों ने विद्यार्थियों को घर पर दी ऑनलाइन शिक्षा का टेस्ट भी लिया। बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए प्राइमरी स्कूल सोलन में खेलकूद प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इस दौरान वीरान पड़े स्कूलों में तालियों की आवाजें सुनाई दीं। स्कूल में सैनिटाइजेशन के बाद विद्यार्थियों को प्रवेश मिला। कक्षाओं में बैठने के लिए भी कोविड नियमानुसार व्यवस्था की गई है।
उधर, शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक डॉ. दीवान चंदेल ने कहा कि बुधवार को 31869 विद्यार्थियों में से 13058 छात्र-छात्राएं स्कूल पहुंचे। लंबे समय बाद तीसरी से सातवीं कक्षा की नियमित कक्षाएं शुरू हो गई हैं। कोविड से बचाव के लिए थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइज की पूरी व्यवस्था की गई है। अभिभावकों में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन

धर्मपुर के स्कूलों में बच्चों के शोर से रौनक लौट आई है। अध्यापक भी बच्चों के आने से खुश नजर आए। स्कूल पहुंचने पर बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई। प्राथमिक पाठशाला धर्मपुर के एचटी राजेंद्र नेगी ने बताया कि सरकार का स्कूल खोलने का फैसला स्वागत योग्य है। दो वर्ष बाद स्कूलों में बच्चों के आने से चहल-पहल बढ़ गई है। बच्चों के बिनरा स्कूल अधूरा था, अब हमें भी बिना बच्चों के अच्छा नहीं लग रहा था। स्कूल मे कोविड नियमों का पालन किया जाएगा। संवाद
तीसरी से सातवीं कक्षा तक के अर्की के बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। पहले दिन हालांकि स्कूलों में कम ही बच्चे पहुंचे। हाई स्कूल बातल के मुख्य अध्यापक सुरेश शर्मा बताया कि बच्चों के विद्यालय में प्रवेश से पहले उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की गई।
कोविड नियमों का पालन किया गया। राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला के मुख्याध्यापक भगत राम ठाकुर ने बताया कि तीसरी से पांचवीं तक के विद्यार्थी स्कूल पहुंचे। लंबे समय बाद बच्चों के आने से स्कूल की रौनक वापस आ गई है। इस दौरान प्रत्येक विद्यार्थी की स्वास्थ्य जांच की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें