फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली से तीसरी कक्षा के बच्चों की रटाने की शिक्षा होगी खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। नई शिक्षा नीति के तहत सरकारी स्कूलों में प्री-प्राइमरी से तीसरी कक्षा तक बच्चों की रटा लगवाने वाली शिक्षा खत्म होगी। इसके लिए बच्चों को पढ़ाने को लेकर शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण जिला स्तर पर डाइट के माध्यम से दिया जाएगा। इसमें शिक्षकों को नई व्यवस्था के तहत कैसे बच्चों को पढ़ाएं, खेल-खेल में कैसे रचनात्मक गतिविधियां करवाने जैसे पहलुओं से रूबरू करवाया जाएगा।
जानकारी के अनुसार निपुण भारत अभियान के तहत स्कूली बच्चों को समग्र विकास एवं बुनियादी शिक्षा उपलब्ध करवाना है। प्राइमरी स्कूलों में इसे लागू किया गया है। कक्षा तीन में पढ़ने वाले बच्चों में भाषा और गणित में दक्षता बढ़ाने के लिए मिशन निपुण कार्यक्रम चलाया गया है।
विज्ञापन

प्रदेश समेत जिला सोलन में हर ब्लॉक में शिक्षकों को नियमित रूप से प्रशिक्षित किया जाएगा। इसमें प्राइमरी, मिडिल और हाई सेकेंडरी स्कूलों में कक्षा एक से तीन के बच्चों को पढ़ाने वाले शिक्षकों को शामिल किया गया है। प्रशिक्षण देने वाले शिक्षकों को राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने तैयार किया है।
विज्ञापन

उधर, डाइट प्रिंसिपल सोलन चंद्र मोहन शर्मा ने कहा कि प्रशिक्षण में शिक्षकों को नई शिक्षा नीति के तहत शुरू की व्यवस्थाओं के लिए तैयार किया जाएगा। इसमें विषय को सरल बनाकर बच्चों को पढ़ाने की जानकारी दी जाएगी। 2027 तक सभी तीसरी कक्षा तक के बच्चों का रटा लगवाने वाली शिक्षा खत्म कर अक्षर ज्ञान से निपुण बनाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें