फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों रुपये से खड़े किए खंभों पर नहीं जलीं लाइटें

Thu, 29 Dec 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो, सुबाथू सोलन
विज्ञापन
छावनी परिषद सुबाथू में पथ प्रकाश की सुविधा के लिए परिषद ने लाखों खर्च करके पोल तो खड़े कर दिए हैं, लेकिन उन्हें जगमग करने की व्यवस्था अभी तक नहीं हुई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छावनी परिषद सुबाथू में पथ प्रकाश की सुविधा के लिए परिषद ने लाखों खर्च करके पोल तो खड़े कर दिए हैं, लेकिन उन्हें जगमग करने की व्यवस्था अभी तक नहीं हुई। ऐसे में शाम ढलते ही सुबाथू में अंधेरा छा जाता है।
विज्ञापन


रात के अंधेरे में असामाजिक तत्वों को चोरी और आगजनी जैसी शरारतें करने का मौका मिल जाता है। सुबाथू में परिषद की ऐसी लापरवाही से कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों ने चेताया है कि अगर जल्द पोल में लाइटें नहीं जगी तो लोग खंबों के नीचे चिराग जलाकर पार्षद और परिषद की पोल खोलेंगे।
 
सुबाथू निवासी समाजसेवी सुरेश शर्मा के अलावा स्थानीय निवासी मनीष कुमार, निखिल, दिनेश कुमार पूर्व उपाध्यक्ष सुशील गर्ग और ईश्वर देव कंवर ने कहा कि सर्द मौसम में शाम ढलते ही अंधेरा छा जाता है। ऐसे में गली मोहल्लों में पसरे अंधेरे के कारण रात को लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने छावनी परिषद से मांग की है की सूने पड़े बिजली के पोलों को लाइटें लगाकर जल्द रोशन किया जाए। छावनी परिषद की ओर से गली मोहल्लों को रोशन करने के लिए करीब 5 लाख से 32 लाइटों के लिए पोल लगाए गए हैं। लेकिन आज भी इन पोलों पर लाइट लगाने में परिषद नाकाम साबित रही। ऐसे में जनता का वार्ड मेंबरों और परिषद के प्रति रोष भी लाजमी है।

बिजली के पोलों के नीचे जलाएंगे चिराग
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही लाइटें नहीं लगाई गई तो पोलों के नीचे चिराग जलाकर विकास की पोल खोली जाएगी। लोगों का कहना है कि विकास की बातें करने वाले वार्ड मेंबरों को जनता की मूलभूत जरूरतों पर भी ध्यान देना चाहिए। वार्ड नंबर दो के बोर्ड सदस्य अनिल गुप्ता ने कहा कि इस मुद्दे पर कई बार बोर्ड बैठक में चर्चा हुई लेकिन लाइटें नहीं लगीं। उन्होंने कहा की जनता की नाराजगी जायज है। मुद्दा बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। वार्ड नंबर एक के बोर्ड सदस्य सुमित गिल ने कहा कि बोर्ड बैठक में इस मुद्दे को विशेष रूप से रखा जाएगा। सीईओ तन्नू जैन ने कहा कि टेंडर हो चुकी हैं, अगले हफ्ते के अंदर सभी पोलों पर लाइट लग जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें