संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। कुएं में गिरे बुजुर्ग को बचाने के लिए पुलिस अधीक्षक बद्दी मोहित चावला ने पुलिस चौकी जोघों में तैनात मुख्य आरक्षी दीवान चंद, आरक्षी परमजीत और गृह रक्षक नंद किशोर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
बीते 13 जून के बगलैहड़ पंचायत के गोला गांव के 85 वर्षीय प्रीतम सिंह सुबह अपने ही खेत के कुएं में गिर गए थे। इस दौरान जलशक्ति विभाग में ड्यूटी पर जाने वाले एक कर्मचारी ने उनकी आवाज सुनी।
उन्होंने जोघों पुलिस को सूचना दी जिस पर जोघों पुलिस के जवान और गृह रक्षक मौके पर पहुंचे और कुएं में रस्सी डालकर बुुजुर्ग को सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। एसपी मोहित चावला ने तीनों जवानों को अपने कार्यालय में बुलाकर उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।