फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सहित देश-विदेश में ऑनलाइन मिलेगी मशरूम से संबंधित जानकारी

विज्ञापन
चंबाघाट में आयोजित खुम्ब मेले में लगी प्रदर्शनी की जानकारी हासिल करतीं युवतियां। - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
सोलन। किसानों को अब मशरूम उत्पादन से संबंधित जानकारियां ऑनलाइन मिल सकेंगी। खुंब अनुसंधान निदेशालय चंबाघाट ने ई-पोर्टल की सुविधा शुरू कर दी है। इसका विमोचन मंगलवार को निदेशालय चंबाघाट में आयोजित राष्ट्रीय मशरूम मेले के दौरान उप महानिदेशक भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली डॉ. आनंद कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन

इसमें अब किसानों और अन्य लोगों को मशरूम के उत्पादन सहित कारोबार से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को ऑनलाइन निपटारा कर सकेंगे। इस मौके पर नौणी विवि के कुलपति डॉ. परविंदर कौशल, पूर्व निदेशक खुंब अनुसंधान निदेशालय सोलन डॉ. मनजीत सिंह, प्रधान वैज्ञानिक (बागवानी विज्ञान) भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली डॉ. बीके पांडे विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। खुंब निदेशालय चंबाघाट के निदेशक डॉ. वीपी शर्मा ने मौजूद किसानों और अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने निदेशालय की वार्षिक रिपोर्ट रखी। मेले में 17 राज्यों के करीब 1200 किसानों ने भाग लिया।
प्रदर्शनी का किया आयोजन
इस मेले में पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, हरियाणा, दिल्ली, महाराष्ट्र, हिमाचल, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, गुजरात, चंडीगढ़, जम्मू व कश्मीर, मणिपुर सहित अन्य राज्यों के किसानों ने भाग लिया। इस मौके पर मुख्यातिथि डॉ. आनंद कुमार कंपोस्ट पास्चराइजेशन इकाई, प्रदर्शनी का उद्घाटन और पौधरोपण किया। डॉ. वीपी शर्मा ने उत्पादन कक्षों और एससीएसपी योजना के तहत बने कम लागत मशरूम घर का भ्रमण करवाया। इस अवसर पर निदेशालय के वार्षिक प्रतिवेदन और पांच तकनीकी फोल्डरों जिनमें वर्ष भर के विभिन्न जलवायु में उगने वाली ढींगरी खुंब, बेट बबल बिमारी, कॉर्डी शेप्स उत्पादन और पंच फसल उत्पादन का विमोचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें