फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम टीम ने सोलन के बाजारों में अतिक्रमण पर की कार्रवाई

विज्ञापन
सोलन बाजार में अतिक्रमण हटाते नगर निगम टीम के अधिकारी। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
सोलन। शहर के बाजारों में नगर निगम ने अतिक्रमण पर कार्रवाई की है। लंबे समय के बाद शुक्रवार को बाजारों में कार्रवाई को लेकर दुकानदारों में हड़कंप मच गया। निगम ने मुख्य बाजार से लेकर चौक बाजार तक सड़क पर सजाए सामान को मौके पर हटवाया।
विज्ञापन

कोविड महामारी से बचाव के लिए बाजारों मेें लोगों की भीड़ को देखते हुए वाहन नहीं भेजा गया। बाजारों में निगम टीम ने लंबे समय के बाद कार्रवाई की है। रोजाना की तरह शुक्रवार को भी बाजारों में सड़क पर कारोबार चल रहा था। नगर निगम टीम के बाजारों में आने की सूचना दुकानदारों तक पहले ही पहुंच गई। पुराने बस अड्डे से लेकर दुकानदारों से सामान हटवाया गया।
उधर, निगम टीम के अधिकारी दीपराज हंस ने कहा कि बाजारों में लंबे समय के बाद कार्रवाई की गई है। लोगों की भीड़ को लेकर बाजारों में वाहन नहीं लाया जा रहा है। शुक्रवार को बाजारों में दर्जनों दुकानदारों का सामान मौके पर हटवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें