शूलिनी विवि में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह पर मेधवी छात्रा को सम्मनित करते मुख्यतिथि। संवाद
- फोटो : SOLAN
सोलन। शूलिनी विवि के सिल्ब संस्थान में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि खुद भी नशे से दूर रहें और साथियों को भी नशे से दूर रखें। इस अवसर पर संस्थान के मेधावी छात्रों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
शूलिनी विवि के कुलपति प्रो. पीके खोसला, शूलिनी सिल्ब की अध्यक्ष सरोज खोसला, निदेशक डॉ. शालिनी शर्मा, सदस्य सतीश आनंद, अशोक आनंद, आशीष खोसला, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शीला, ग्राम पंचायत कोठों की प्रधान जयवंती ठाकुर, भाजपा महिला मोर्चा सोलन की अध्यक्ष शकुंतला शर्मा, भाजपा मंडल सोलन के उपाध्यक्ष चंद्रकांत शर्मा, भाजपा अनुसूचित जाति जिला मोर्चा कार्यकारिणी के सदस्य लक्ष्मी, भाजपा सोलन कार्यकारिणी सदस्य सुनील ठाकुर, उपमंडलाधिकारी सोलन अजय यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजन उप्पल उपस्थित रहे।