Coronavirus economic impact concept image
- फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
सोलन। ओमीक्रॉन को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रॉन से नहीं घबराने का आग्रह किया है। इसी के साथ खांसी, जुकाम, बुखार या सांस लेने में दिक्कत होने पर तुरंत अस्पताल पहुंचकर चिकित्सक की सलाह लेने के लिए कहा है।
कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर लोगगों की घबराहट को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजन उप्पल ने लोगों से अपील की है कि ओमीक्रॉन से घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचाव के लिए कोविड नियमों का पालन आवश्यक है। कोविड-19 का खतरा अभी तक टला नहीं है।
उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण सेे बचाव के लिए आवश्यक है कि भीड़भाड़ वाले स्थानों में जाने से बचें। इसी के साथ दो व्यक्तियों के बीच दो गज की दूरी बनाए रखने और मास्क लगाने का आग्रह किया है।
कोविड-19 से बचाव के लिए कोविड टीकाकरण की दोनों डोज लगवाने के लिए भी कहा है। उन्होंने जिला के सभी चिकित्सा अधिकारियों को आइसोलेशन वार्ड को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए हैं।