Four Haryana youth arrested with Charas on Kumarhatti-Sultanpur road
सोलन। कुमारहट्टी-सुल्तानपुर मार्ग पर पुलिस ने गश्त के दौरान हरियाणा के चार युवकों को चरस के साथ पकड़ा है। पुलिस ने यह कार्रवाई गश्त के दौरान की। दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पुलिस टीम सुल्तानपुर सड़क पर गश्त पर थी। इस बीच एमएमयू के समीप एक कार सड़क किनारे खड़ी थी। जब पुलिस ने कार में मौजूद युवकों से वहां खड़े होने का कारण पूछा तो वे हड़बड़ा गए।
पुलिस ने जब युवकों की तलाशी ली तो उनसे 940 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने युवकों की पहचान कार चालक सनी निवासी गांव पीपलया नरवाणा जिला जींद हरियाणा, विनोद, महावीर चौहान, रामकुमार तथा गीता राम निवासी गांव व पत्रालय घनौरी जिला जींद हरियाणा के रूप में की है। एएसपी सोलन अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।