फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शहर के पार्कों, गलियों और नालों को किया जा रहा साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम ने चलाया शहर में विशेष स्वच्छता अभियान
विज्ञापन

सोलन 10 अप्रैल तक चलेगा सफाई अभियान, 20 टीमें की गई हैं गठित
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम सोलन की ओर से शहर में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शहर के पार्कों, बस अड्डे, गलियों, नालों और नालियों की सफाई की जा रही है। 10 अप्रैल तक चलने वाले इस अभियान के लिए निगम ने 20 विशेष टीमों का गठन किया है। ये टीमें सुबह 9:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक रोजाना सफाई अभियान चलाती हैं। अभी तक टीम ने शहर के जवाहर पार्क, मोहन पार्क समेत कई वार्डों में नालियों की सफाई की है। वहीं, आगामी दिनों में अब चिल्ड्रन पार्क समेत अन्य पार्काें में विशेष अभियान चलाया जाएगा। नगर निगम सफाई निरीक्षक राजेश कुमार की अगुआई में यह अभियान चलाया गया है। इसमें निगम के पदाधिकारी व अधिकारी भी शामिल हो रहे हैं। साथ ही वार्ड पार्षद भी इसमें निगम की टीमों का सहयोग कर रहे हैं। निगम की ओर से चलाए जा रहे इस अभियान की लोग भी सराहना कर रहे हैं। इससे जहां वार्ड साफ होंगे, वहीं शहर के पार्कों व अन्य जगहों से भी गंदगी साफ होगी। सफाई अभियान के दौरान इकट्ठा किया जा रहा कूड़ा-कचरा सलोगड़ा स्थित डंपिंग यार्ड में फेंका जा रहा है।
विज्ञापन

शहर को स्वच्छ बनाना लक्ष्य

नगर निगम सोलन की महापौर ऊषा शर्मा ने बताया कि निगम की ओर से शहर को साफ रखने के लिए विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शहर के पार्कों, नालों, नालियों, बस अड्डों समेत सभी वार्डाें में सफाई की जा रही है। 10 अप्रैल तक यह अभियान चलेगा। अभियान का मकसद शहर को स्वच्छ बनाना है। शहरवासियों से अपील है कि वह भी अपना सहयोग इस अभियान में दें और अपने आसपास सफाई रखें ताकि शहर सुंदर बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें