संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बद्दी पुलिस के एसआईयू विंग ने नालागढ़ के दो युवकों से 5.41 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसआईयू विंग ने गुप्त सूचना पर नालागढ़ के जतिन के घर में दबिश दी।
पुलिस ने दबिश दी तो उसके साथ साई के थोल गांव का लक्ष्मी चंद भी मौके पर था। इन दोनों युवकों ने कमरे में जमीन पर गद्दे बिछाए थे और तकिये के नीचे चिट्टा रखा था।
पुलिस ने मौके से 5.41 ग्राम चिट्टा बरामद किया। जांच टीम में नरेंद्र कुमार, श्याम सिंह, किशोर शर्मा, बलविंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह, राहुल, भूपेंद्र और मंजू शामिल रहे।
उधर, थाना प्रभारी श्याम लाल ने बताया कि पुलिस ने इन दोनों युवकों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।