दून विधानसभा क्षेत्र के कुल्हाड़ी गांव से संबंध रखने वाली भूपेंद्र कौर के छोटे भाई की खराब किडनियों के इलाज के लिए पिकअप यूनियन एवं हिंदू मजदूर सभा ने सहायता राशि दी है
- फोटो : Demo Pic
दून विधानसभा क्षेत्र के कुल्हाड़ी गांव से संबंध रखने वाली भूपेंद्र कौर के छोटे भाई की खराब किडनियों के इलाज के लिए पिकअप यूनियन एवं हिंदू मजदूर सभा ने सहायता राशि दी है। यूनियन ने 31 हजार रुपये दिए। भूपेंद्र कौर नालागढ़ महाविद्यालय की बीए की छात्रा है। यह युवती परिवार की आर्थिक तंगहाली के चलते इन दिनों अपने छोटे भाई के इलाज के लिए लोगों से आर्थिक मदद को गुहार लगा रही है।
हिमालय पिकअप यूनियन के चेयरमैन एवं हिमाचल प्रदेश हिंद मजदूर सभा के अध्यक्ष मेला राम चंदेल ने बताया कि पिकअप यूनियन के तरफ से लड़की को 21 हजार रुपये और हिंद मजदूर सभा की ओर से 11 हजार रुपये की मदद दी गई। खरूणी के एक उद्योग ने 11 हजार की सहायता दी है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष रणजीत ठाकुर, उपाध्यक्ष नरेश कप्पा, जिला महासचिव राजू भारद्वाज और राकेश कुमार समेत अनेक गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।