फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून वैली पब्लिक स्कूल में श्वेतांश हेड ब्वाय, आर्ची बनीं हेड गर्ल

विज्ञापन
दून वैली स्कूल में शपथ ग्रहण करने के बाद विद्यार्थी अध्यपकों के साथ। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। दून वैली पब्लिक स्कूल नालागढ़ में स्कूल काउंसिल के नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए वाइस प्रिंसिपल अंजू शर्मा के निर्देशन में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल प्रिंसिपल देवेंद्र महल ने चयनित छात्रों को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलवाई।
विज्ञापन

कक्षा बारहवीं से श्वेतांश कार्तिक सांख्यान और आर्ची जैन को स्कूल के हेड ब्वाय और हेड गर्ल के पद के लिए चुना गया। रणवीर ठाकुर और दिव्या मेहता को स्पोर्ट्स कैप्टन, गरिमा ठाकुर को कल्चरल कैप्टन एवं प्रकृति नेगी को एक्स्ट्रा करिकुलर गतिविधियों का कप्तान चुना गया। चारों सदनों के चुने गए हॉउस कप्तान तथा वाइस हाउस कप्तान सहित 14 विद्यार्थियों को शपथ दिलवाई गई।
अध्यापकों में युक्ति सूद को एकता, मधु कौशल को प्रगति, डॉ. चारु को शक्ति और मनदीप कौर को शांति हाउस के इंचार्ज की जिम्मेवारी सौंपी गई। हाउस कैप्टन और वाइस कैप्टन के पद के लिए प्रगति हाउस से पुष्पा पांडा और आकांक्षा ठाकुर, शक्ति हाउस से प्रीति नेगी और जेस्मीन वर्मा, शांति हाउस से प्रतीक और हर्षवर्धन सिंह तथा एकता हाउस से आयुष और चेतनप्रीत सिंह को चुना गया।
विज्ञापन

सीबीएसई परीक्षाओं में शैक्षणिक स्तर पर मेरिट प्राप्त करने वाले छात्रों में 12वीं कक्षा के लिए हरजोत, लवधि, दीक्षा, श्रुति अवस्थी और 10वीं कक्षा की अवनी पठानिया, पुष्पांजलि, अर्शिया व आयुष को प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया। स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव शर्मा तथा चेयरपर्सन अनूप शर्मा ने सभी चयनित छात्रों को बैज लगाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें