सोलन। विकास खंड की ग्राम पंचायत बसाल में प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता एसडीएम सोलन अजय कुमार यादव ने की। जबकि पंचायत प्रधान रीचा ठाकुर विशेष रुप से मौजूद रही।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि सुशासन सप्ताह के अंतर्गत प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम 26 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। इसके अंतर्गत सोलन जिला की विभिन्न ग्राम पंचायतों में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित निवारण किया जाएगा।
इस दौरान उन्होंने ई-श्रम कार्ड के अंतर्गत पंजीकृत कामगार को दो लाख रुपए तक का बीमा किया जा रहा है। इसके लिए कामगार को कोई भी प्रीमियम नहीं देना होगा। उन्होंने कहा कि ई-श्रम कार्ड के लिए 31 दिसंबर, 2021 तक पंजीकरण करवाया जा सकता है।
स्थानीय लोगों ने क्षेत्र की पेयजल, यातायात और सीवरेज समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की। उपमंडलाधिकारी ने अधिकारियों को समस्याओं को एक सप्ताह के भीतर समाधान के निर्देश दिए।
इस अवसर पर हिमाचल भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के क्षेत्रीय सहायक मोहन चौहान, सीडीपीओ सोलन कविता गौतम तथा तहसील कल्याण अधिकारी अनुराधा ने अपने-अपने विभाग की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत पड़ग की प्रधान मीरा देवी, ग्राम पंचायत धरोट की प्रधान कमलेश, ग्राम पंचायत सेरी की प्रधान मीनाक्षी चौहान, ग्राम पंचायत आंजी की प्रधान कविता, ग्राम पंचायत सपरून की प्रधान रेनू, खंड विकास अधिकारी सोलन रमेश शर्मोा, तहसीलदार सोलन गुरमीत नेगी सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।