फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी राज्यों में कोरोना संक्रमण बढ़ता देख तीन गुना बढ़ाई सैंपलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। बाहरी राज्यों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। विभाग ने जिले में तीन गुना तक कोरोना की सैंपलिंग बढ़ा दी है। पहले जहां रोजाना 200 सैंपल लिए जा रहे थे, अब इनकी संख्या 600 से 700 तक कर दी है।
राहत की बात है कि सैंपलिंग बढ़ाने के बावजूद मामलों में बढ़ोतरी नहीं है। बुधवार को 582 सैंपल लिए जिसमें मात्र एक ही मरीज कोरोना पॉजिटिव का आया।
प्रदेश का प्रवेशद्वार होने के कारण भी विभाग ने जिले में अलर्ट जारी किया है। जिला अस्पताल, एमएमयू अस्पताल और काठा अस्पताल को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। रोजाना संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेने का कहा गया है।
विज्ञापन

तीसरी लहर के बाद बंद कोविड केंद्रों का भी निरीक्षण कर सुविधाओं को दुरुस्त कर दिया गया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से मास्क पहनने, सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने और भीड़ वाले इलाकों से दूरी बनाने की सलाह दी है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजन उप्पल ने कहा कि कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए तैयारियां पूरी हैं। सभी कोविड केंद्रों को जरूरत पड़ने पर खोल दिया जाएगा। कर्मचारियों और अधिकारियों को रैंडम सैंपलिंग बढ़ाने के आदेश जारी कर दिए हैं। सभी लोगों से मास्क, सैनिटाजर व भीड़ वाले क्षेत्रों से दूरी रखने का आग्रह रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें