राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक आदर्श विद्यालय रामशहर में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्
रामशहर स्कूल में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रतियोगिता आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। वरिष्ठ माध्यमिक आदर्श विद्यालय रामशहर में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के 32 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में जमा एक की सपना चौहान ने पहला, प्रियंका ने दूसरा और गीतांजलि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग में सातवीं के शिवांश रामा ने पहला, इशिका ने दूसरा और दीपिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्कूल के प्रधानाचार्य वंदना सेठी ने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को सभी प्रतियोगिता में भाग लेना चाहिए। इससे बच्चों में प्रति स्पर्धा का भावना पैदा होती है। जो बच्चे अव्वल नहीं आ पाए वे और मेहनत करें। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए इतिहास के प्रवक्ता सुरेंद्र ठाकुर ने सहयोग किया।