सोलन। क्रिसमस को लेकर जिला के बाजारों और चर्च में खूब धूम रही। इस दौरान बाजारों, रेलवे स्टेशनों और स्कूलों में सांता क्लॉज ने बच्चों को टॉफियां, चॉकलेट और बिस्कुट बांटे गए। वहीं सांता की वेशभूषा धारण कर नन्हे बच्चों ने बाजारों में खूब चहल कदमी की।
स्कूलों में भी क्रिसमस को लेकर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इसी के साथ पर्यटन क्षेत्रों में भी खूब चहल -पहल रही। बाजारों में सांता क्लॉज टोपियों की भी बिक्री हुई। हालांकि इस बार व्यापार में काफी मंदी आई है।
वहीं जीनियस ग्लोबल स्कूल में क्रिसमस का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया। क्रिसमस पर बच्चे सांता क्लॉज की वेशभूषा में आए। स्कूल के होनहारों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे किसी से कम नहीं है।
सांता क्लॉज बने बच्चे ऐसा लगा रहे थे मानो छोटे-छोटे सांता क्लॉज खुशियां बांटने स्कूल में उतर आये हों। इस मौके पर स्कूल की डायरेक्टर नीति शर्मा सहित सभी अध्यापिकाओं ने संता और बच्चों के साथ मिल कर केक काट कर त्योहार मनाया।