राष्ट्रीय मार्ग पर बद्दी पिंजौर पर बद्दी के समीप सड़क पर जमा हुआ पानी। संवाद
- फोटो : SOLAN
बद्दी (सोलन)। बीबीएन में भारी बारिश से राष्ट्रीय मार्ग समेत अन्य सड़कें पानी से लबालब हो गईं। पर्याप्त जल निकासी न होने से यह समस्या पेश आई है। इससे वाहन चालकों और अन्य राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
वहीं, गोरखनाथ के पास सड़क पर पानी भरने से एनएच बाधित रहा। दूसरी ओर बद्दी-बरोटीवाला मार्ग पर शिवालिक नगर के समीप भी यही हाल रहा। जानकारी के अनुसार बद्दी में सोमवार शाम और मंगलवार सुबह को तेज बारिश होने से सड़कों पर पानी जमा हो गया।
राष्ट्रीय मार्ग बद्दी-पिंजौर पर मोतिया प्लाजा के समाने पानी की निकासी न होने से करीब दो फुट पानी सड़क पर भर गया। इससे पैदल चलने और दोपहिया वाहन चालकों की आवाजाही भी कुछ समय के लिए बंद हो गई। गंतव्य तक पहुंचने के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ा। लोगों ने पानी की निकासी न होने पर नाराजगी जाहिर की है।