फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के वार्ड-7 में निजी स्कूल का डंगा गिरा, वाहनों को भी नुकसान

विज्ञापन
वार्ड नंबर सात में डंगा गिरने के बाद जारी राहत कार्य। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। शहर के वार्ड-7 में एक निजी स्कूल का डंगा ढह गया। हालांकि इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है लेकिन साथ लगते भवनों को खतरा हो गया है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।
इस बीच स्कूल प्रशासन के खिलाफ लोगों ने काफी रोष जताया। लोगों ने इसकी जांच करवाने की भी मांग की। घटना शनिवार करीब पांच बजे की है। इसमें वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब पांच बजे वार्ड सात में एक डंगा अचानक ढह गया। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने प्रशासन और पुलिस को दी। घटना में विद्युत पोल समेत साथ लगते भवन को भी नुकसान पहुंचा है।
मौके पर अभी भी साथ लगते डंगे के गिरने का खतरा बना हुआ है। इससे स्थानीय लोगों में भय बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ रोष जताया है। डंगा ढहने से उनके घरों को भी नुकसान पहुंचा है। साथ ही स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की जान को भी खतरा बना हुआ है। उन्होंने मांग की कि जब तक डंगा नहीं लगाया जाता, विद्यार्थियों के लिए स्कूल बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन

उधर, नगर निगम सोलन की मेयर पूनम ग्रोवर ने बताया कि सूचना के बाद वह मौके के लिए रवाना हो गई हैं। इस मामले की जांच की जा रही है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अभी तक किसी भी तरह के जानी नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें