दयानंद आदर्श विद्यालय देवठी में हुई दौड़ प्रतियोगिता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी सोलन। दयानंद आदर्श विद्यालय देवठी में दौड़ प्रतियोगिता हुई जिसमें विद्यालय की प्रधानाचार्य ऊषा मित्तल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। नर्सरी कक्षा की दौड़ प्रतियोगिता में घृतिक प्रथम, कुशल दूसरे और लावण्या तीसरे स्थान पर रही। केजी मे लड़कों में प्रथम हार्दिक, द्वितीय कर्तव्य और तृतीय स्थान पर दिव्यांश रहे। लड़कियों में पहला स्थान चारुशी दूसरा शिवानी और तीसरा नायसा ने प्राप्त किया। पहली कक्षा में वंश ने प्रथम, पारस ने दूसरा और कुशाल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
दूसरी कक्षा में प्रथम माधवी द्वितीय और शानवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीसरी कक्षा में आयुष्मान प्रथम, आराध्या दूसरे और शिवम तीसरे स्थान पर रहे। चौथी कक्षा में कर्मवीर ने पहला, यश ने दूसरा और सिद्धार्थ व ध्रुव ने तीसरा स्थान झटका। पांचवीं कक्षा के लड़कों में प्रथम एकांश, द्वितीय सक्षम, तृतीय साहिल रहा। पांचवीं कक्षा की लड़कियों में भाविका शर्मा प्रथम, सोनाक्षी और भाविका ठाकुर द्वितीय व तीसरे स्थान पर मायरा रही।