लघु उद्योग भारती परवाणू इकाई की मासिक बैठक में भाग लेते सदस्य। संवाद
लघु उद्योग भारती परवाणू की मासिक बैठक में हुई चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू(सोलन)। लघु उद्योग भारती परवाणू की मासिक बैठक इकाई अध्यक्ष राकेश कुमार भाटिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश वर्मा, प्रदेश सचिव प्रमोद शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में परवाणू से हो रहे उद्योगों के पलायन पर चर्चा की गई। परवाणू से दिन प्रतिदिन उद्योग पलायन करते जा रहे हैं, जिसका मुख्य कारण सरकार द्वारा उद्योगों को टैक्स छूट न देना, बिजली पानी की बढ़ी दरों में छूट ना देना है। बिजली पानी की दरें व प्रॉपर्टी टैक्स काफी बढ़ा दिया गया है। परवाणू की सीवर व्यवस्था काफी चरमरा गई है, जिसके कारण जगह-जगह बदबू फैली हुई है। काफी जगह पर चैंबर लीक हो रहे हैं। उक्त सभी विषयों को लेकर सरकार व नगर परिषद को पत्राचार के माध्यम से अवगत करवाने पर भी चर्चा की गई है। बैठक में 27 अप्रैल को परिवार मिलन समारोह के आयोजन को लेकर सदस्यों से चर्चा हुई। बैठक में परवाणू इकाई सचिव सचिन गोयल सहित सदस्य सुदीश सोनी, पवन वर्मा, विजय शर्मा, उपेंद्र मंडयाल, सुरेंद्र शर्मा, अश्विनी व मोहिंद्र ठाकुर भी उपस्थित रहे।