फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडक्रॉस डे की भाषण प्रतियोगिता में प्रिया और चित्रकला में पूजा ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। विश्व रेडक्रॉस दिवस के मौके पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी के तत्वावधान में डाइट सोलन में भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें डाइट सोलन, आईटीआई सोलन, ब्वॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल और गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोलन के करीब 40 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस मौके पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव और एसी टू डीसी सोलन भानू गुप्ता ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
इस मौके पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में डाइट सोलन की प्रिया भिक्टा पहले व अंजना दूसरे और छात्र स्कूल सोलन के अजय कुमार तीसरे स्थान पर रहे। चित्रकला प्रतियोगिता में डाइट सोलन की पूजा पहले व मुस्कान अत्रि दूसरे और छात्रा स्कूल सोलन की अनमोलप्रीत कौर तीसरे स्थान पर रहीं। मुख्यातिथि भानू गुप्ता ने विजेताओं को नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर डाइट सोलन के प्रिंसिपल चंद्रमोहन शर्मा ने मुख्यातिथि समेत अन्य का स्वागत किया। मंच संचालन डाइट सोलन के प्रवक्ता डॉ. रामगोपाल शर्मा ने किया। भाषण प्रतियोगिता में रोशन जसवाल, मदन हिमाचल और यशपाल कपूर ने निर्णायक की भूमिका निभाई। चित्रकला प्रतियोगिता में डॉ. रोहित कुमार, सपना ठाकुर व मीना बरवाल ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें