फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम आज से रात नौ से 12 बजे तक उठाएगा शहर से कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। नगर निगम अब शहर में सफाई रात 9:00 बजे से 12:00 बजे तक करेगा। सोमवार रात से नगर निगम इस मुहिम को शुरू करेगा। इसमें तैनात 10 सफाई कर्मचारी मालरोड, बाजार में रोजाना रात के समय भी सफाई करेंगे।
नगर निगम की यह पहल स्वच्छता सर्वेक्षण में उभरने समेत सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में लाभदायक साबित होगी। नगर निगम के पास वर्तमान में 17 वार्डों में सफाई व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कर्मियों की कमी से जूूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम के पास कुल 150 सफाई कर्मी है। दूसरी ओर नगर निगम के अधिकतर वार्डों में तंग सड़क और गलियों के कारण कूड़ा वाहन नहीं पहुंच पाता है। पूरे प्रदेश में मनाली के बाद सोलन में रात 12 बजे तक सड़कों, गलियों और घरों से कूड़ा एकत्र किया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, नगर निगम आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि सोमवार को नगर निगम टीम के 10 सफाई कर्मचारी रात 9:00 बजे से 12:00 बजे तक कूड़ा उठाएंगे। नगर निगम पहली बार शहर में रात को कचरा एकत्र करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें