फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाह प्राथमिक स्कूल को जल्द मिलेगा नया भवन

Sat, 03 Dec 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
आखिरकार कनाह स्कूल को नया भवन मिलने की कवायद शुरू हो गई है। शुक्रवार को प्रदेश के नंबर वन अखबार में स्कूल की हालत पर खबर प्रकाशित होने के बाद ऐलिमेंटरी उपनिदेशक ने स्कूल का दौरा किया। टूटी छत, उखड़े मीटर और भवन की जर्जर तथा फटी दीवारों की हालत देखकर अधिकारी भी दंग रह गए।
विज्ञापन


उपनिदेशक ने मौके पर ही स्कूल प्रबंधन को बिल्डिंग गिराने और नए भवन को बनाने का प्राक्कलन तैयार करके भेजने के निर्देश दिए। तकनीकी अधिकारियों से भवन को अनसेफ घोषित करने की रिपोर्ट के लिए कवायद शुरू करने को कहा। खस्ता हालत स्कूल प्रबंधन की शिकायतें अधिकारियों तक क्यों नहीं पहुंची, इसकी जांच के आदेश भी दे दिए हैं। उपनिदेशक उच्च शिक्षा डॉ. चंद्रेश्वर शर्मा ने कहा कि स्कूल प्रबंधन से जर्जर स्कूल रिपोर्ट चित्रों समेत मांगी है।

जल्द ही नए स्कूल भवन के निर्माण के लिए कदम उठाए जाएंगे। करीब 46 साल पहले स्कूल का निर्माण ग्रामीणों ने श्रमदान से किया था। बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के उद्देश्य से खुद ही इस 6 कमरों वाले भवन का निर्माण मिट्टी, लकड़ी और टीन द्वारा किया। इतने वर्ष बीत जाने के बाद भी शिक्षा विभाग ने इस भवन का विस्तार नहीं किया। न ही स्कूल की इमारत को पक्का करने में कोई दिलचस्पी दिखाई।
विज्ञापन


स्कूल एसएमसी प्रधान जसवंत सिंह समेत सदस्यों सीमा, पूनम, जितेंद्र और ऊषा समेत सभी अभिभावकों ने स्कूल की मरम्मत की मांग अमर उजाला के माध्यम से की। खबर छपने के बाद तुरंत हरकत में आते हुए शिक्षा विभाग ने स्कूल का दौरा किया। स्कूल के हेडमास्टर मनोहर सिंह ने कहा कि रिपोर्ट उपनिदेशक कार्यालय को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें