फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्री प्राइमरी स्कूलों में वर्दी के साथ बैग देने की भी तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। प्री-प्राइमरी स्कूलों में बच्चों को वर्दी देने के साथ बैग को लेकर भी योजना तैयार की जा रही है। अगले सत्र से प्री-प्राइमरी के सभी बच्चों को सरकार बैग दे सकती है। साथ ही वर्दी के लिए शिक्षा निदेशालय ने शिक्षा विभाग से स्कूलों में बच्चों की संख्या का डाटा मांगा है।
प्री-प्राइमरी स्कूलों में निजी स्कूल की तर्ज पर बच्चों को स्मार्ट वर्दी दी जाएगी। इसमें बच्चों को पैंट, शर्ट के साथ टाई लगाने की भी योजना है। सोलन में कुल 371 प्री-प्राइमरी स्कूलों में करीब 2500 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार प्रदेश में सरकारी प्री-प्राइमरी में पढ़ने वाले नौनिहालों को निजी स्कूलों की तरह सुविधाएं देने की तैयारी है। इसकी शुरूआत वर्दी से की जाएगी। कैबिनेट में भी वर्दी को लेकर निर्णय लिया गया है।
नौनिहालों के लिए विभाग निजी स्कूलों की तर्ज पर वर्दी लगाने की तैयारी कर रहा है। इसका अंतिम निर्णय प्रदेश सरकार सहित शिक्षा निदेशालय लेगा। प्रदेश भर में करीब चार हजार प्री-प्राइमरी स्कूल चल रहे हैं।
निजी स्कूलों की तर्ज पर वर्दी लगाने का निर्णय सरकार इसलिए भी ले रही है कि प्री-प्राइमरी में अभी तक सभी सुविधाएं प्ले स्कूलों की तरह ही दी जा रही हैं। इसके अलावा नौनिहालों की पढ़ाई भी अंग्रेजी माध्यम में दी जा रही है।
विज्ञापन

उधर, डाइट सोलन प्रधानाचार्य चंद्र मोहन ने बताया कि प्री-प्राइमरी स्कूलों में निजी स्कूल की तर्ज पर सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। बच्चों की वर्दी पर अंतिम निर्णय शिक्षा निदेशालय और प्रदेश सरकार लेगी। सरकार और शिक्षा निदेशालय प्री-प्राइमरी के बच्चों को बैग देने की तैयारी भी कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें