फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लिखित भर्ती परीक्षा में मनीषा रावत ने किया सोलन जिले में टॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले के बाद तीन जुलाई को दोबारा हुई लिखित परीक्षा परिणाम में जिले की मनीषा रावत पुत्री भरत सिंह ने 62 अंक लेकर जिला में टॉप किया है।
दूसरे स्थान पर भी महिला अभ्यर्थी शिल्पा पुत्री मोहिंद्र सिंह ठाकुर ने 61 अंक लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। पूजा रानी पुत्री सादा राम, मृदुल शर्मा पुत्र पितांबर दत्त शर्मा, ललित कुमार तनवर पुत्र हरदेव सिंह तनवर और कृतिका वर्मा पुत्री सुभाष वर्मा ने 60 नंबर लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। पास हुए अभ्यर्थियों में सबसे कम 32 अंक लेने वाले एक दर्जन से अधिक अभ्यर्थी है। पिछली परीक्षा में जिले में 53 अंक वाला टॉपर था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार को घोषित हुआ जिसमें 3,932 में से 756 अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास की है। इसमें 582 पुरुष और 174 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। परीक्षा परिणाम आने के बाद अब जिला के 3,176 अभ्यर्थी पुलिस भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो गए है।
परीक्षा के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से 4,175 को एडमिट कार्ड जारी किए थे जिसमें से 263 परीक्षा में अनुपस्थित थे। अब जारी परीक्षा परिणाम में पास हुए अभ्यर्थियों में जिला में सबसे अधिक अंक महिला अभ्यर्थी 62 अंक लिए है।
विज्ञापन

उधर, एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने पास अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए इन्हें अपने दस्तावेज तैयार रखने के लिए कहा है। जल्द ही अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच शुरू होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें