फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बद्दी में मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण नहीं होगा बर्दाश्त

विज्ञापन
Police appeals not to encroach on the sides of Sai-Baddi road
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के साई मार्ग और कॉलोनियों को जोड़ने वाले प्रवेश द्वारों पर खड़ी रेहड़ियों पर शिकंजा कसा जाएगा। पुलिस सड़क किनारे रेहड़ी लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

पुलिस थाना बद्दी के थाना प्रभारी दयाराम ठाकुर ने कहा कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु करने के लिए शहर के बीचोंबीच व्यापारियों और रेहड़ी-फड़ी वालों से अपील की है कि वे समय रहते निर्धारित स्थान पर रेहड़ी लगाएं। दुकानदार अपनी दुकान के भीतर जो जगह है, वहीं पर अपना सामान रखें जिससे यातायात व्यवस्था बनाए रखने में परेशानी न हो। कोई भी कारोबारी उल्लंघन करता हुआ पाया गया तो उस पर कानूनी तौर पर कार्रवाई की जाएगी।
व्यापारियों से आग्रह किया गया है कि त्योहारों में ज्यादा आवाजाही होने के चलते बाजार के बीच कहीं पर भी पटाखों की बिक्री न करें। नगर परिषद पटाखे बेचने के लिए जहां स्थान दे, वहीं स्टॉल लगाएं। मुख्य मार्ग पर कोई भी अतिक्रमण करता पाया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें