फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन जिला में लाइव स्क्रीन पर देखा पीएम का संवाद

विज्ञापन
नालागढ़ में पीएम कार्यक्रम का लाईव समारोह में मौजूद कार्यकर्ता व अन्य। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
सोलन। मोदी के संवाद कार्यक्रम का जिला स्तरीय समारोह नालागढ़ स्थित ट्रक ऑपरेटर यूनियन के हॉल में आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी ने की।
विज्ञापन

यहां 500 से अधिक लोगों ने सूचना और जन संपर्क विभाग की ओर से लगाई एलईडी स्क्रीन पर लाइव कार्यक्रम देखा। इसके अलावा सोलन, कंडाघाट स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में भी कार्यक्रम को लाइव देखा गया।
इस दौरान प्रधानमंत्री ने सोलन के हस्तशिल्प की चर्चा की। प्रधानमंत्री के संबोधन में सोलन जिला के जिक्र से लोग विशेष रूप से प्रसन्न दिखे। नालागढ़ में आयोजित लाइव समारोह में लोगों ने योजनाओं के लाभार्थियों के साथ प्रत्यक्ष संवाद स्थापित करने की प्रधानमंत्री की पहल को विशेष रूप से सराहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम शुरू होने से पहले कृषि, पशुपालन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और महिला एवं बाल विकास के अधिकारियों ने लोगों को उनके विभागों द्वारा कार्यान्वित की जा रही योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें