फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Perfume Factory Fire: फॉरेंसिक टीम ने बाहर से लिए सैंपल, एनडीआरएफ ने भवन को किया है असुरक्षित घोषित

Sun, 04 Feb 2024 09:02 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, सोलन

सार

 फॉरेंसिक निदेशक डॉ. मीनाक्षी ने अपनी टीम के साथ कंपनी के बाहर से कई सैंपल भी एकत्रित किए हैं।
विज्ञापन
झाड़माजरी में औद्योगिक इकाई में भड़की आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरोटीवाला के झाड़माजरी में परफ्यूम बनाने वाली कंपनी में लगी आग की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच चुकी है। हालांकि अभी एनडीआरएफ की टीम ने भवन को असुरक्षित घोषित किया हुआ है, जिस कारण टीम अंदर नहीं जा पाई है। टीम ने बाहर जांच कर रही है और फॉरेंसिक निदेशक डॉ. मीनाक्षी ने अपनी टीम के साथ कंपनी के बाहर से कई सैंपल भी एकत्रित किए हैं। उन्होंने कहा कि अभी एनडीआरएफ की टीम ने भवन को असुरक्षित घोषित किया है। इसके चलते अंदर जांच करना और सैंपल लेना मुश्किल है।

विज्ञापन


जैसे ही अनुमति मिलती है, यह कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। आग कहां से लगी और कंपनी में किस-किस तरह के केमिकल थे, इसकी पूरी तरह से जानकारी तभी चल पाएगी, जब टीम अंदर जाएगी। अभी बाहरी तरफ से वीडियो, फोटोग्राफी से स्थिति का पता लगाया जा रहा है। कहा कि सैंपल लेने के बाद एक से डेढ़ सप्ताह में इसकी रिपोर्ट तैयार कर दी जाएगी। उधर, एनडीआरएफ की टीम ने भी सर्च अभियान शुरू कर दिया है। दूसरे दिन अभी तक कोई शव बरामद नहीं हो पाया है। टीम अंदर जाने की कोशिश कर रही ह

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें