फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेरॉयड क्रीम लगाने से चर्म रोग की चपेट में आए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
ओमपाल सिंह
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र में बद्दी में चेहरे की छाइयां, पिंपल्स और खुजली के लिए बिना डॉक्टर की सलाह के स्टेरॉयड क्रीम लगाने से कई लोग चर्म रोग की चपेट में आए हैं। लोगों ने इस क्रीम का इस्तेमाल बिना चिकित्सक की सलाह किया।
अब इसके दुष्परिणाम सामने आ रहे हैं। बद्दी में प्रतिदिन दो दर्जन के करीब रोगी अपना उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। स्टेरॉयड क्रीम शेडयूल एच ड्रग्स की कैटेगरी में आती है। विशेषज्ञ चिकित्सक की ओर से लिखित पर्ची पर ही यह दवाई मिलती है लेकिन वर्तमान में लोग अपने मर्जी से इसका इस्तेमाल करने लगे हैं।
विज्ञापन

इसके बाद यह परेशानी सामने आई है। क्रीम के अत्यधिक इस्तेमाल के कारण त्वचा का पतला होना, त्वचा काला होना, अवांछित बाल उगना और मुहासे निकलने जैसी समस्या लोगों में हो रही है। कई लोगों को तो इसका रिएक्शन इतना हो गया है कि अब हजारों की अन्य दवाएं खानी पड़ रही है।
छाइयां हटाने को किया इस्तेमाल
बद्दी की महिला प्रियंका ने बताया कि चेहरे की छाइयां हटाने के लिए बिना चिकित्सक की सलाह से उसने स्टेरॉयड क्रीम का इस्तेमाल किया जिससे उसके चेहरे पर काला धब्बे और बढ़ गए। अब वह बद्दी अस्पताल में अपना उपचार करवा रही है।
पिंपल्स हटाने के लिए लगाई क्रीम
सुनीता ने बताया कि पिंपल्स के लिए स्टेरॉयड क्रीम का इस्तेमाल किया जिससे उसके चेहरे की त्वचा पतली हो गई और उस पर बाल उग गए। अब डॉक्टरों से इसकी दवाई ले रही हूं।
खुजली होने पर लगाई क्रीम
युवक तेजवीर ने बताया कि खुजली होने पर स्टेरॉयड क्रीम का इस्तेमाल किया। इससे उनके पूरे शरीर में काले दाने उग गए। उसकी यह हालत है कि इसमें लगातार खुजली हो रही है जिसका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

बिना सलाह के न लें दवा : डॉ. अंकुर
बद्दी अस्पताल के चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकुर गुलियानी ने बताया कि उनके पास रोज सौ से 120 रोगी चर्म रोग के आ रहे है जिसमें 25 से 30 रोगी स्टेरॉयड क्रीम के दुष्प्रभाव के बाद पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि जालिम लोशन और डेरोबिन क्रीम लोग बिना किसी चिकित्सक की सलाह से लगा रहे हैं। इसका अधिक प्रयोग उन्हें बाद में नुकसान पहुंचा रहा है। उन्होंने सलाह दी है कि स्टेरॉयड क्रीम के उपयोग से बचें। त्वचा रोग होने पर आसपास के चर्म रोग विशेषज्ञ को दिखाएं। खुद बाजार से दवाई न लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें