फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौवें दिन भी जारी रही पीसमील वर्करों की हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। पीसमील कर्मचारियों की हड़ताल 9वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों की हड़ताल के चलते निगम की बसों की मरम्मत नहीं हो पा रही है। इस कारण एक दर्जन से अधिक बसें वर्कशाप में खड़ी हैं। निगम के आधा दर्जन रूट बंद है। एक दर्जन से अधिक रूटों पर बसों को देरी से भेजा गया। काम न होने से गाड़ियों की रिपेयर निजी वर्कशाप में करवाई जा रही है।
विज्ञापन

पीसमील कर्मचारियों की हड़ताल के चलते निगम की रूट प्रभावित हुए हैं। आधा दर्जन रूट बंद हैं। एक दर्जन से अधिक बसें रिपेयर के कारण वर्कशाप में खड़ी हैं। निगम के अधिकारी निजी वर्कशाप में मरम्मत करा रहे हैं लेकिन यहां से समय पर गाड़ी न मिलने से रूट प्रभावित हो रहे है। अड्डा प्रभारी राम लोक चौधरी ने बताया कि लगातार हड़ताल के चलते ऐसा हो रहा है। निगम निजी एजेंसी से काम करा रही है।
पीसमील कर्मचारी मंच के अध्यक्ष परमदत्त शर्मा के नेतृत्व में कर्मियों ने सरकार और निगम के खिलाफ नारेबाजी की। अगर उन्हें लिखित रूप में आश्वासन मिल जाता है तो वह हड़ताल को समाप्त कर देंगे। परिवहन निगम हर माह चालक और परिचालकों की भर्ती तो कर रहे हैं लेकिन जो पहले से यहां पर काम कर रहे है उनकी अनदेखी हो रही है। सरकार से मांग को पूरा करने की मांग दोहराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें